अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019

प्रस्तावना



योग शरीर और मस्तिष्क को एक साथ सन्तुलित करके प्रकृति से जुड़ने का सबसे सुरक्षित माध्यम है। यह व्यायाम का एक प्रकार है, जिसमें शरीर के संतुलन और आहार, सांस की क्रिया के साथ ही शारीरिक आकृति को भी नियंत्रित करना भी काफी आवश्यक है। यह शरीर और मस्तिष्क को ध्यान से जोड़ता है और जिसके माध्यम से शरीर को आराम मिलता है। यह शरीर और मस्तिष्क के ऊपर नियंत्रण रखने के साथ ही तनाव और चिन्ता को कम करके शरीर और मस्तिष्क के अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखने में भी मदद करता है।
योग का महत्व
योग किसी के भी द्वारा विशेष रुप से किशोरों और वयस्कों द्वारा जीवन के लिए आवश्यक सक्रियता के लिए दैनिक आधार पर व्यायाम के रुप में किया जा सकता है। यह जीवन के कठिन समय, स्कूल, मित्र, परिवार और पड़ोसियों के दबाव को कम करने में मदद करता है। योग के माध्यम से एक व्यक्ति दूसरों के द्वारा दी जाने वाली समस्याओं और तनावों को गायब कर सकता है। यह शरीर, मस्तिष्क और प्रकृति के बीच में आसानी से संपर्क स्थापित करने में हमारी सहायता करता है।
निष्कर्ष
रोज सुबह उठकर योग करने से हमारे शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलतें है, खुले हवां में योग करने से हमें स्वच्छ वायु मिलती है और हम स्वस्थ भी रहते हैं। योग के अभ्यास से हमारा मन शीतल हो जाता है और हमारे अंदर की सारी नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाती।

Comments

Anonymous said…
लेख बहुत अच्छा है |

Popular posts from this blog

INDEPENDENCE DAY 15 AUGUST

Article 35A